ऊंचाहार:कोतवाली में नहीं मिला न्याय, तो पीड़ित महिला ने एसपी से लगाई गुहार,,,,,

ऊंचाहार:कोतवाली में नहीं मिला न्याय, तो पीड़ित महिला ने एसपी से लगाई गुहार,,,,,

-:विज्ञापन:-




    रिपोर्ट-सागर तिवारी

​रायबरेली। स्थानीय कोतवाली में न्याय न मिलने से हताश होकर एक पीड़ित महिला ने अब पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया है। मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अरखा मजरे सम्भर का पुरवा गांव का है, जहां दबंगों द्वारा भैंस चोरी करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज आरोप लगा है।​पीड़िता सीता पत्नी गया प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 08 फरवरी 2026 को दोपहर के समय जब वह अपनी भैंस चरा रही थी, तभी गांव के ही एक दबंग युवक ने उसकी भैंस चोरी कर ली और उसे कहीं बेच दिया। इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य भी मौजूद है, जिसे गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था।

- ​कोतवाली पुलिस पर लापरवाही का आरोप,,,, 

​पीड़िता का कहना है कि उसने घटना की शिकायत स्थानीय कोतवाली में की थी, लेकिन वहां से उसे कोई ठोस मदद नहीं मिली। आरोप है कि पुलिस की ढिलाई के कारण आरोपी के हौसले बुलंद हैं और वह महिला को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने बताया कि इससे पहले भी वर्ष 2024 और 2025 में उसकी भैंसें चोरी हो चुकी हैं, जिसमें उसे इसी विपक्षी पर पूरा शक है।
​थक-हारकर पीड़िता ने जिले के आला अधिकारियों से न्याय की अपील की है। महिला ने मांग की है कि वीडियो साक्ष्य के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए, उसे गिरफ्तार किया जाए और महिला की भैंस वापस दिलाई जाए। अब देखना यह है कि कप्तान के हस्तक्षेप के बाद इस गरीब महिला को न्याय मिलता है या नहीं।