रायबरेली-जीना से फिसल कर युवक की मौत,,,,,,

रायबरेली-जीना से फिसल कर युवक की मौत,,,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली-प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज थाना अंतर्गत ब्रम्हौली निवासी युवक घर के जीने के रास्ते छत से नीचे उतर रहा था। पैर फिसल जाने की वजह से गिरकर घायल हो गया। परिजन सीएचसी ले आए जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्रथम सूचना रिपोर्ट कोतवाली भेजी है।
     ब्रम्हौली निवासी राजाराम रविवार की रात करीब आठ बजे घर में बने जीना के रास्ते से छत से नीचे उतर रहा था। सीढ़ियों से पैर फिसलने की वजह से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी ले आए। जहां डॉक्टरों की जांच में युवक मृत पाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि घायल युवक सीएचसी पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। पुलिस को अस्पताल भेज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।