एलआईसी ही है मुस्कान का विकल्प : रमेश चंद्रा

एलआईसी ही है मुस्कान का विकल्प : रमेश चंद्रा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली - एलआईसी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का एकमात्र विकल्प है, यह उद्गार सहायक शाखा प्रबंधक रमेश चंद्रा ने एक कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये।
शहर के एक होटल में भारतीय जीवन बीमा निगम के बैनर तले यूनिट मीटिंग व अभिकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बोलते हुए सहायक शाखा प्रबंधक रमेश चंद्रा ने कहा कि एलआईसी आज भी लोगों के निवेश को सुरक्षित रखने का एक मजबूत व अव्वल विकल्प है, इसकी वजह से करोड़ो उपभोक्ताओं के चेहरे पर अपने निवेश को लेकर मुस्कान आज भी बनी हुई है।
इस दौरान शाखा प्रथम के मुख्य जीवन बीमा सलाहकार  शिवनारायण त्रिवेदी (मोनू) ने अपनी पूरी टीम के अभिकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कोई भी काम कठिन नही है, एलआईसी अभिकर्ताओं की मजबूत टीम के सहारे ही वह अपने उपभोक्ताओं को बेहतर बीमा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए ततपर रहते हैं।
बृजेश मौर्य ने कहा कि बीमा निवेश क्षेत्र में एलआईसी आज पांचवे नम्बर पर है, और हर परिवार के मुखिया को जीवन बीमा अवश्य कराना चाहिए।
इस दौरान अभिकर्ता शेर बहादुर यादव, सर्वेश गुप्ता, दानिश खान, योगेश कुमार, तेज प्रताप, दिनेश, सरिता त्रिवेदी, विमल,  संजीव पांडेय सहित अन्य अभिकर्ता भी मौजूद रहे।