रायबरेली - कांग्रेसियों ने वितरित किये सांसद राहुल गांधी द्वारा भेजे गए कंबल

रायबरेली - कांग्रेसियों ने वितरित किये सांसद राहुल गांधी द्वारा भेजे गए कंबल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

महराजगंज, रायबरेली- रायबरेली के सांसद राहुल गांधी द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए भेजे गए कंबलों का वितरण बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय महराजगंज में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष सच्चिदानंद त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति में कंबल वितरण सम्पन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी, कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मो. इलियास और पीसीसी सदस्य प्रदीप चौधरी ने क्षेत्र के आए निराश्रितों को कम्बल वितरित किए। कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि जननायक सदैव गरीबों और वंचितों के हितों के लिए तत्पर रहते हैं। कड़ाके की इस ठंड में कंबलों का वितरण एक सराहनीय मानवीय प्रयास है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृपाशंकर शर्मा, पीसीसी सदस्यअंकुर जायसवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामशरण शुक्ल एवं भगवान दीन फौजीरविचंद्र सिंह, हौसला तिवारी (मंडल अध्यक्ष) गयाप्रसाद चौरसिया (मंडल अध्यक्ष) समेत समस्त न्याय पंचायत अध्यक्ष व ग्राम सभा अध्यक्ष और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।