रायबरेली-सर्राफ़ा दुकान में लाखों की चोरी,सोते रहे थानेदार
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर स्थित सर्राफ़ा दुकान का शटर काट डाला और दुकान से लाखों रुपये कीमत के जेवरात व नगदी उठा ले गए।
महत्वपूर्ण बात यह है कि घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई, जबकि पुलिस चौकी नज़दीक है और गश्त भी होती रहती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सर्राफा दुकानदार ने हरचंदपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित गुल्लुपुर चौराहे पर कठवारा निवासी पवन सोनी की सोने चांदी की दुकान है। दुकान से चंद कदम दूरी पर पुलिस चौकी है। शुक्रवार की शाम को पवन अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात में चोरों ने उनकी दुकान का शटर काट डाला और दुकान के अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान से लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण और छह हजार रुपये नगद उठा ले गए। घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने बगल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया था।
शनिवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो दुकान का शटर टूटा हुआ देखा, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। उसके बाद आसपास के लोगों ने दुकानदार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता चला कि रात करीब डेढ़ बजे सीसीटीवी का तार काटा गया था। दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस चौकी के पास दुकान में चोरी की बड़ी घटना से पूरी बाजार में सनसनी फैल गई है।
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

rexpress 