कारागार विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 17 जिलों के जेलरों का हुआ तबादला !
लखनऊ; प्रदेश के 17 जिलों के जेलरों का तबादला हो गया है. इसके लेकर प्रशासन द्वारा तबादला सूची जारी कर दी गई है. जारी सूची के अनुसार सतीश चंद्र त्रिपाठी केंद्रीय कारागार इटावा के जेलर बनाए गए हैं. वहीं, पंकज कुमार सिंह को लखनऊ जेल का जेलर, राजेश कुमार सिंह मुजफ्फरनगर जेल के जेलर, शैलेंद्र प्रताप सिंह जिला जेल प्रयागराज के जेलर, राजेश कुमार राय प्रथम जिला जेल प्रतापगढ़ के जेलर, कमलेंद्र प्रताप सिंह अलीगढ़ जिला जेल के जेलर बने हैं.
वहीं, अजय कुमार जौनपुर जिला जेल के जेल, वीरेंद्र कुमार वर्मा सुल्तानपुर जिला जेल के जेलर, रंजीत कुमार सिंह संतकबीरनगर जिला जेल के जेलर, अपूर्व व्रत पाठक बस्ती जिला जेल से जेलर बनाए गए हैं. इसके अलावा राजेश कुमार जेलर मऊ जिला जेल, योगेश कुमार जेलर बांदा जेल, राजीव कुमार सिंह नोएडा जिला जेल के जेलर, नागेश सिंह आगरा जिला जेल के जेलर बनाए गए है.
इसी क्रम में गाजियाबाद जेल के वर्तमान जेलर का भी तबादला हुआ है, अब उनके स्थान पर कुलदीप सिंह भदौरिया गाजियाबाद जेल के जेलर होंगे. वहीं, प्रदीप कुमार कश्यप एटा जिला जेल, राजेश कुमार पांडेय शाहजहांपुर जिला जेल के जेलर बनाए गए हैं.