ऊंचाहार: अचानक अनियंत्रित हो कर मोटरसाइकिल सवार युवक गिरा गड्ढे में,घायल

ऊंचाहार: अचानक अनियंत्रित हो कर मोटरसाइकिल सवार युवक गिरा गड्ढे में,घायल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार/रायबरेली-शुक्रवार को अकोदिया रोड स्थित छोटे मियां का पुरवा निवासी 24 वर्षीय सुधीर गुप्ता, पुत्र छेदी लाल, एक बार फिर सड़क के गड्ढों के कारण दुर्घटना का शिकार हो गए। सुधीर रेलवे स्टेशन से अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि सड़क पर बने एक बड़े और गहरे गड्ढे के कारण उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने से सुधीर सड़क पर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के राहगीरों ने सक्रियता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी पहुँचाया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया की अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को लाया गया था। उसे गंभीर चोटें आई थीं, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया है । 
बता दें कि रेलवे स्टेशन रोड पर सड़क के बीचों-बीच बने ये बड़े गड्ढे आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इन गड्ढों को भरने की मांग की है ताकि किसी और की जान जोखिम में न पड़े।