रायबरेली-तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस में बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

रायबरेली-तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस में बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रधान ढाबा के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार युवक सुरेंद्र पुत्र अज्ञात उम्र 30 वर्ष पता अज्ञात, जो की उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रधान ढाबा के निकट स्थित ओमेक्स फैक्ट्री में काम करता है। वह अपनी ड्यूटी पर वापस आ रहा था, तभी  लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस के द्वारा तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।