रायबरेली में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

रायबरेली में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

-:विज्ञापन:-



डलमऊजुआरी  फार्महब लिमिटेड , जो अडवेंट्ज  ग्रुप  का एक अभिन्न हिस्सा है, पिछले 7–8 वर्षों से अपने जय  किसान  जंक्शन  नेटवर्क के माध्यम से किसानों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक, सूक्ष्म तत्त्व, अन्य कृषि आदान तथा तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध करा रहा है। इसी क्रम में, अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के अंतर्गत, जुआरी  फार्महब  ने जय  किसान जंक्शन, मुराईबाग  जिला रायबरेली में किसानों एवं उनके परिवारजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।

स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ  एरिया मैनेजर श्री अनिल कुमार मौर्य के द्वारा किया गया  एवं  ब्रांच मैनेजर श्री रामराज मौर्य के द्वारा डाक्टर लोगो को पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानित किया गया एरिया मैनेजर अनिल कुमार मौर्य के द्वारा बताया गया की 
इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराना तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण करना था। शिविर के दौरान 197 से अधिक किसानों और उनके परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गईं।

शिविर में कृष्णा पालिक्लिनिक जगतपुर हॉस्पिटल, रायबरेली , उत्तर प्रदेश और प्रखर ऑप्टिकल्स एंड आई केयर रायबरेली से आए दो विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें एक जनरल फिजिशियन तथा दूसरे नेत्र रोग विशेषज्ञ (ऑफ्थैल्मोलॉजिस्ट) शामिल थे। चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच, शुगर एवं बीपी जांच के साथ-साथ नेत्र परीक्षण भी किया गया 

ज़ुआरी फार्म हब लिमिटेड की इस पहल को स्थानीय किसानों एवं उनके परिवारों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगी।