रायबरेली-चोरी की घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मचा हड़कंप

रायबरेली-चोरी की घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मचा हड़कंप

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी की घटना का एक सीसीटीवी वीडियो शनिवार दोपहर तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके पश्चात हड़कंप मचा हुआ है। वायरल वीडियो के विषय में जब पड़ताल की गई तो पता चला कि वायरल वीडियो शुक्रवार व शनिवार की रात कस्बे के वार्ड नंबर 3 सत्यनारायण टोला में घटित हुई चोरी की घटना का है, जहां के रहने वाले आशीष एवं मनीष के एक ई रिक्शा सवारी एवं एक ई रिक्शा डाला से चोरी की जा रही बैटारियां की घटना उक्त वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रही हैं। जिसमें दो चोर बैटारियाँ खोलते हुए एवं बैटरी को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के पश्चात हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल घटना के उपरांत पीड़ितों के द्वारा स्थानीय थाने में तहरीर देकर घटना की सूचना दी गई है और पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि उक्त चोरी की घटना के मामले का खुलासा कब तक स्थानीय पुलिस करती हुई नजर आएगी, क्योकि वर्तमान थाना प्रभारी के कार्यकाल में अभी तक हुई चोरी की घटनाएं उनकी पुलिस के लिए खुलासे के रूप में नासूर बनती हुई नजर आ रही है।