रायबरेली-कांग्रेस महासचिव सांसद वायनाड प्रियंका गांधी का मनाया गया जन्मदिवस

रायबरेली-कांग्रेस महासचिव सांसद वायनाड प्रियंका गांधी का मनाया गया जन्मदिवस

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां-रायबरेली। विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस महासचिव सांसद वायनाड प्रियंका गांधी का मनाया गया जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ने ग्राम वासियों व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर एवं महिलाओं को साल भेंट किया। उपस्थित किसान मजदूर व नौजवान को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ने कहा जब तक किसान मजदूर नौजवान खुशहाल नहीं होगा। तब तक देश खुशहाल नहीं हो सकता इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव ने कहा कांग्रेस मनरेगा बचाओ का संग्राम आज प्रियंका गांधी के जन्मदिवस पर बछरावां से शुरू किया गया है। जब तक मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी ₹400 रु सरकार नहीं करेगी कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष करेगी सरकार को मनरेगा का संवैधानिक स्वरूप बदलना महंगा पड़ेगा इस देश का मजदूर और किसान संघर्ष करेगा देश में पूंजीपतियों का कर्ज लगातार माफ किया जा रहा है कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ किया था आगे फिर कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करेगी इस सरकार के खिलाफ कांग्रेस आर पार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर काम करने का आह्वान किया है कि एस आई आर के माध्यम से सरकार कमजोर वर्ग के लोगों का वोट काटना चाहती है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामफेर चौधरी, महेश चौधरी, सुशील पटेल, नीरज पटेल और कौशांबी से पधारे कांग्रेस के प्रदेश सचिव भारत गौतम सहित सभी नेताओं ने सभा को संबोधित किया और प्रियंका गांधी की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर नीरज साहू व कमला कांत शुक्ला ने कार्यकर्ताओं का हौसला हफजाई किया। उपस्थित कार्यकर्त्ता  सुशील कुमार, नीरज पटेल,रजत शर्मा, धनीराम, श्रीपाल, रामकुमार, बीरेंद्र कुमार, जसवंत चौधरी सुभाष चौधरी, तिन्ना पासी जमुना पासी, महेश चौधरी, रामफेर, राजाराम पासी सहित सैंकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।