रायबरेली-महिला आरक्षी ने महिलाओं को किया जागरूक

रायबरेली-महिला आरक्षी ने महिलाओं को किया जागरूक

-:विज्ञापन:-




थाना दिवस में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी


गुरबख्शगंज रायबरेली। थाना में महिला आरक्षी मिनी द्विवेदी ने थाना दिवस के अवसर पर महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के महत्व और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत थाना दिवस में लगभग एक दर्जन महिलाएं उपस्थित थीं। आरक्षी मिनी द्विवेदी ने उन्हें 112 (आपातकालीन पुलिस), 101 (अग्नि सुरक्षा) और 108 (दुर्घटना सहायता) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन नंबरों पर निशुल्क डायल करके तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। आरक्षी द्विवेदी ने यह भी बताया कि कॉल करने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाती है। उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि वे इन नंबरों को अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत मदद मिल सके।