रायबरेली-अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

रायबरेली-अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
रायबरेली-अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

-:विज्ञापन:-




रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में  अभियोजन कार्यों की दिसम्बर व जनवरी माह की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में  निस्तारित,लंबित व नए अभियोजन प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। गैंगेस्टर के लंबित मामलों को शीघ्रता से पैरवी करते हुए निस्तारित कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि न्यायालयों में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कराई जाए तथा समयबद्ध कार्रवाई की जाए, गंभीर प्रकरणों में गवाहों की उपस्थिति, समय पर साक्ष्य प्रस्तुत करने तथा केस डायरी की नियमित निगरानी की जाए। बैठक में गैंगेस्टर, पास्को, एससी/एसटी आदि से संबंधित गंभीर प्रकरणों पर विस्तार से समीक्षा की गयी। बैठक में अभियोजन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और विभागवार लंबित प्रकरणों का विवरण साझा किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक विशाल यादव, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, उप जिलाधिकारी विवेक राजपूत, डीजीसी क्रिमिनल अजय मौर्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।