ऊंचाहार:दीवानी न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद जबरन निर्माण का प्रयास, पीड़ित ने एसडीएम से लगाई गुहार,,,,,?

ऊंचाहार:दीवानी न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद जबरन निर्माण का प्रयास, पीड़ित ने एसडीएम से लगाई गुहार,,,,,?

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी



​ऊंचाहार, रायबरेली। तहसील क्षेत्र के ग्राम खोजनपुर में भूमि विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित मुग्गन अली ने 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' के अवसर पर प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही कुछ दबंगों पर उनकी पुश्तैनी भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण करने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़ित के अनुसार, ग्राम खोजनपुर (गाटा संख्या- 50) स्थित उनकी भूमि का मामला दीवानी न्यायालय रायबरेली में विचाराधीन है (मुकदमा संख्या- 676/25), जिसकी अगली सुनवाई 07 अप्रैल 2026 तय है। आरोप है कि मामला कोर्ट में होने के बावजूद विपक्षी चंदन लाल, रामकेश, रामलखन और उनके साथियों द्वारा जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
​पुलिस की वर्दी का धौंस
तहरीर में पीड़ित ने एक चौंकाने वाला आरोप लगाया है कि विपक्षी संख्या 2 का पुत्र रवि कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत है। दबंग इसी बात की धौंस दिखाते हैं कि "हमारा लड़का पुलिस में है, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।" पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने निर्माण रोकने की कोशिश की, तो विपक्षी फौजदारी पर आमादा हो गए, जिसके बाद डायल-112 को बुलाकर काम रुकवाना पड़ा।
मुग्गन अली ने प्रशासन से मांग की है कि भू-माफिया किस्म के इन व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए और सीमा विवाद को सुलझाते हुए अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाया जाए। प्रार्थना पत्र के साथ पूर्व में दिए गए शिकायती पत्रों की छायाप्रति भी संलग्न की गई है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है।