रायबरेली - विद्यालय मे प्रबंध समिति की बैठक की जिलाधिकारी ने की अध्यक्षता

रायबरेली - विद्यालय मे प्रबंध समिति की बैठक की जिलाधिकारी ने की अध्यक्षता

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647

महराजगंज- रायबरेली क्षेत्र के पी०एम० श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बावन बुजुर्ग बल्ला में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रों की सुविधाओं, छात्रावास, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था एवं सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण संस्थान है, जहां अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षा का वातावरण बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।