रायबरेली पहुंची लखनऊ पुलिस, श्रद्धा दुबे की तलाश में परिजनों से पूछताछ

रायबरेली पहुंची लखनऊ पुलिस, श्रद्धा दुबे की तलाश में परिजनों से पूछताछ

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052996633

रायबरेली- चर्चित शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मुख्य आरोपी बताई जा रही श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस रायबरेली पहुंची। पुलिस टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के रामजीपुरम स्थित श्रद्धा दुबे के आवास पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। टीम श्रद्धा दुबे के पिता एसपी दुबे और उनकी सौतेली मां से जानकारी जुटा रही है।
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी रायबरेली पहुंचे हैं। आवास के अंदर बंद कमरे में परिजनों से पूछताछ किए जाने की बात सामने आई है। श्रद्धा दुबे ने अपनी शुरुआती शिक्षा रायबरेली में ही हासिल की थी।
शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में श्रद्धा दुबे की तलाश के लिए पुलिस की 10 टीमें लगाई गई हैं। हालांकि, अब तक पुलिस को उसे तलाशने में सफलता नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा दुबे बीते दिनों रायबरेली आई थी। पुलिस श्रद्धा दुबे के साथ उसकी बहन और दो अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।
फिलहाल, रायबरेली में परिजनों से पूछताछ के दौरान पुलिस को क्या जानकारी मिली है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।