रायबरेली: अधेड़ महिला का घर के अंदर फंदे से लटकता मिला शव, गांव में मची सनसनी

रायबरेली: अधेड़ महिला का घर के अंदर फंदे से लटकता मिला शव, गांव में मची सनसनी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के रानी खेड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने में जुट गई।
फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।