रायबरेली: तेज रफ्तार चारपहिया का कहर, बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में दो सड़का के पास शोभवापुर गांव के नजदीक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
सीएचसी में डॉक्टरों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दो सड़का के पास शोभवापुर गांव की है। हादसे के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

rexpress 