रायबरेली-कोयले का पैसा मांगना पड़ा भारी! होटल संचालक पर धमकी देने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली: कोयले का भुगतान मांगने पर होटल संचालक पर धमकी देने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
रायबरेली- शहर कोतवाली क्षेत्र में कोयले के बकाया भुगतान को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक कोयला व्यापारी ने होटल संचालक पर कोयले का भुगतान मांगने पर धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित व्यापारी के मुताबिक, होटल संचालक के पास 19 कुंतल 40 किलोग्राम कोयले का भुगतान बकाया है, जिसे मांगने पर उसे कथित तौर पर धमकाया जा रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि कई बार रुपये मांगने के बावजूद उसे भुगतान नहीं किया गया। परेशान होकर कोयला व्यापारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कार्यालय पहुंचा और शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
मामले में पुलिस शिकायत के आधार पर जांच-पड़ताल में जुटी है। अब जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, कोयला व्यापारी द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

rexpress 