रायबरेली-एनटीपीसी प्लांट काम करने जा रहे एक बुजुर्ग की दर्दनाक सड़क हादसा मौत

रायबरेली-एनटीपीसी प्लांट काम करने जा रहे  एक बुजुर्ग की दर्दनाक सड़क हादसा मौत

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

 ऊंचाहार-रायबरेली- एनटीपीसी प्लांट में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जय भारत कंपनी में कार्यरत दैनिक श्रमिक मदनलाल की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मदनलाल प्रयागराज के जगदीशपुर पूरे चन्दा थरवई के रहने वाले थे।

गुरुवार को ड्यूटी के लिए जाते समय एनटीपीसी गेट नंबर दो के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल मदनलाल को पहले एनटीपीसी के ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें रायबरेली एम्स रेफर किया गया। एम्स में सुविधा न मिलने पर जय जय भारत कंपनी के कर्मचारी नीरज मिश्र और दिनेश कुमार उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक एनटीपीसी गेट नंबर दो के पास परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। वह पिछले 15 साल से जय भारत कंपनी में कार्यरत थे। जय भारत कंपनी पीसी जोसेफ कंपनी के अधीन काम करती है। कंपनी की ओर से अभी तक किसी प्रकार की मदद नहीं की गई है।

कोतवाल संजय कुमार ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।