रायबरेली - विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही करते हुये कुल 06 नमूना संकलन किया गया

रायबरेली - विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही करते हुये कुल 06 नमूना संकलन किया गया

-:विज्ञापन:-

ब्यूरो - 

रायबरेली- सहायक आयुक्त खाद्य-II रायबरेली चेतराम प्रजापति द्वारा बताया गया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर जनपद में होली पर्व के दृष्टिगत् आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने एवं उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित किये जाने हेतु अभिसूचना आधारित प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही हेतु जनपद में दो खाद्य सचल दलों का गठन किया गया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि उक्त दलों द्वारा दिनांक 19.02.2026 व दिनांक 20.02.2026 को जनपद में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही करते हुये कुल 06 नमूना संकलन का कार्य किया गया। 1-श्याम स्वीट्स, रतापुर रोड़, गल्ला मण्डी के सामने, रायबरेली - 10 कि0 ग्रा0  खोया अनुमानित मूल्य रु० 2500/ नस्ट 2-जय माँ दुर्गे जनरल स्टोर, हसनगंज - 112 कि0ग्रा0 पापड़ अनुमानित मूल्य रु० 15000/ जब्त 3-अंजनी किराना स्टोर -नीम टीकर - 659 कि0ग्रा0, मूल्य रु० 329550/ जब्त, उक्त नमूनें जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे है। उक्त अभियान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेन्द्र,  सत्येन्द्र यादव,  कंचनलता तिवारी, उदय राज मौर्य,  शेफाली रस्तोगी, महेन्द्र कुमार यादव, संजय कुमार त्रिपाठी एवं सौरभ उत्तम सम्मिलित रहें। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। खाद्य कारोबारकर्ता किसी भी दशा में अधोमानक/असुरक्षित/दूषित खाद्य पदार्थ का कय-विकय न करें तथा आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये। खाद्य कारोबारकर्ता बिना खाद्य लाइसेंस / पंजीकरण के खाद्य कारोबार न करें, अन्यथा की दशा में कड़ी विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।