चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए काशी में किया गया पूजन, मां गंगा की आरती के साथ हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए काशी में किया गया पूजन, मां गंगा की आरती के साथ हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

-:विज्ञापन:-

वाराणसी- पूरे विश्व की निगाहे भारत के चंद्रयान -3 के लैंडिंग को लेकर बनी हुई है। भारत चंद्रमा पर एक नया इतिहास रचने के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में भारत के चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के लिए देशभर में प्रार्थना किया जा रहा है। धर्म की नगरी काशी में भगवान हनुमान और मां गंगा के साथ बाबा श्री काशी विश्वनाथ से काशी के लोगों ने चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना किया।   चंद्रयान – 3 की सफलता के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, मां गंगा की आरती के साथ हुआ दुग्धाभिषेक

वाराणसी में संकट मोचक कहे जाने वाले भगवान हनुमाना के मंदिर में सैकड़ों लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। सैकड़ों लोगों ने हनुमान चालीसा के साथ भगवान हनुमान से प्रार्थना किया कि चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग की कमाना की।

वहीे बाटुको के साथ काशी के लोगों ने तिरंगा लेकर भारत की सफलता के लिए वैदिक मंत्रोचारण के साथ मां गंगा की आरती उतारी। बाटुको ने मां गंगा से चंद्रयान -3 की सफलता के लिए अराधना करते हुए दुग्धाभिषेक किया।   

चंद्रयान – 3 के विक्रम लैंडर को लेकर लोगो में उत्साह, बाबा श्री काशी विश्वनाथ से लगाई गुहार

भारत के वैज्ञानिकों के द्वारा विशिष्ट तकनीक से निर्मित चंद्रयान-3 अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह का माहौल है। सफल लैंडिंग को लेकर काशी में बाबा श्री काशी विश्वनाथ  से याचना की। चंद्रयान – 3 की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे लोगो का कहना है, कि भारत का चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ मील का पत्थर साबित होगा। भारत अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर है। विक्रम लैंडर की सफलता के बाबा विश्वनाथ, भगवान भास्कर, भगवान हनुमाना और मां गंगा से गुहार लगाई है।  

सफल लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला होगा चौथा देश

चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश होगा। इससे पहले अमेरिका रूस और चीन ने ही चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं। विक्रम के चांद की सतह पर उतरने के साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।