रायबरेली-सप्त दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

रायबरेली-सप्त दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

-:विज्ञापन:-




भव्य कलश यात्रा एवं भक्तिमय नारों के जय घोष से गुंजायमान हुआ गांव

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। विकास क्षेत्र के अंतर्गत थुलेडी गांव में स्थित नेवाजेस्वर महादेव मंदिर में दिनांक 17 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले सप्त दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजा राकेश प्रताप सिंह के द्वारा मंदिर में पूजन अर्चन करने के पश्चात  हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के सानिध्य में कार्यक्रम के आयोजक एवं मुख्य यजमान शिव सत्येंद्र शुक्ला "गुड्डू" एवं अर्चना शुक्ला के द्वारा सभी ग्राम वासियों के साथ मिलकर पूरे गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, उसके उपरांत आगे का कार्यक्रम विधि विधान पूर्वक संपन्न हुआ। विदित हो की उक्त सप्त दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ के कार्यक्रम में कामदगिरि सेवा संस्थान नैमिषारण्य से पधारे कथा व्यास संजय जी मिश्र एवं राधा मोहन धाम बछरावां से बाल व्यास श्री कृष्ण मोहन कान्हा, श्री आलोक शास्त्री महाभारत महारथी वैदिक आश्रम बरवन, रामचंद्र दास दशरथ भवन अयोध्या, सुश्री कल्पना किशोरी नवादा, श्री श्याम जी बाजपेई कानपुर एवं दुर्गेश अवस्थी धर्मधाम फतिसापुर सहित अन्य वक्ताओं द्वारा इस सप्त दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासियों को भगवान की विभिन्न कथाओं का रसास्वादन कराया जाएगा। कार्यक्रम के इस मौके पर राजू पाठक, बाबू शुक्ला, दिलीप पाठक, संजय शुक्ला, बृजेश शुक्ला, राजन मिश्रा, सौरभ पाठक, आर्यन पाठक, रामशरण यादव, शिवराज यादव, राजेश यादव, नीरज चौरसिया, कुलदीप गुप्ता, साजन निर्मल, कुलदीप रावत सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण, भक्तगण एवं सनातन प्रेमी मौजूद रहे।