रायबरेली-मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत कर्मचारियों को किया जाए प्रशिक्षित: नोडल अधिकारी

रायबरेली-मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत कर्मचारियों को किया जाए प्रशिक्षित: नोडल अधिकारी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-प्रमुख सचिव, समाज कल्याण ने मिशन कर्मयोगी की जानकारी देते हुए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किए जाने के निर्देश दिए। जिससे कार्यो की गुणवत्ता बढ़ाई जा सके। इसके लिए एनआईसी का सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों की ई मेल आदि को जोड़ कर उन्हें जानकारी दी जाए।
          बैठक में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर,पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमृता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नवीन चन्द्रा, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला विकास अधिकारी अरूण कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।