रायबरेली:परीक्षा ड्यूटी से बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले एक शिक्षक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई,,,

रायबरेली:परीक्षा ड्यूटी से बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले एक शिक्षक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई,,,

-:विज्ञापन:-




    रिपोर्ट-सागर तिवारी



​ऊँचाहार, रायबरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की शुचिता और व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। ऊँचाहार तहसील अंतर्गत परीक्षा ड्यूटी से बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले एक शिक्षक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।पंडित जगदीश प्रसाद स्मारक विद्या निकेतन, शांति नगर मिर्जापुर ऐहारी के केंद्र व्यवस्थापक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कंपोजिट विद्यालय छतौना मरियानी में तैनात शिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह यादव की ड्यूटी 21 फरवरी 2026 को प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई गई थी। लेकिन, शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। शिक्षक की इस गैर-जिम्मेदारी के कारण परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों की कमी रही और व्यवस्था संचालन में व्यवधान उत्पन्न हुआ।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी (SDM) ऊँचाहार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को पत्र जारी कर शिक्षक के विरुद्ध यूपी बोर्ड परीक्षा अधिनियम के तहत कड़ी विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण प्राप्त कर मामले में कानूनी कदम उठाए जाएं और की गई कार्रवाई से प्रशासन को अवगत कराया जाए। इस पत्र की प्रति जिलाधिकारी रायबरेली को भी अवलोकनार्थ भेजी गई है।