रायबरेली-तहसील परिसर स्थित कैंटीन को संचालित करने की मांग

रायबरेली-तहसील परिसर स्थित कैंटीन को संचालित करने की मांग

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली- अधिवक्ताओं व वार्ड कार्यों के लिए तहसील परिसर में जलपान गृह बनाया गया है। नए सत्र के उठान के उपरांत जलपान गृह बंद रहता है। जिसकी वजह से राष्ट्रीय मार्ग पाकर सभी को दुकानों पर जाना पड़ता है। नतीजा दुर्घटनाएं बनी रहती है, समस्या को लेकर अधिवक्ताओं ने जलपान ग्रह को सुचारु रुप से चलाने को एसडीएम से गुहार लगाई है।
      अधिवक्ता राजनारायन मिश्र ने बताया कि तहसील परिसर स्थित कैंटीन पूर्व में सुचारू रूप से गतिमान रही है। नए सत्र के उठान के उपरांत कैंटीन प्राय बंद रहती है। जिसकी वजह से परिसर में आए हुए आगंतुकों व अधिवक्ताओं को जलपान के लिए करीब पांच सौ मीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पारकर दुकानों पर जाना पड़ता है। जिसकी वजह से दुर्घटना हो की प्रबलता रहती है। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि जल्द ही समस्या के निराकरण का प्रयास किया जाएगा।