रायबरेली: समाजसेवी विकास सिंह ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, हजारों लोगों को मिली राहत

रायबरेली: समाजसेवी विकास सिंह ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, हजारों लोगों को मिली राहत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली जनपद के डलमऊ तहसील क्षेत्र अंतर्गत बलीपुर गांव में समाजसेवी विकास सिंह द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली।
कंबल वितरण कार्यक्रम में बलीपुर सहित आसपास के गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों से आए गरीब, बुजुर्ग, महिलाएं और जरूरतमंद लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सुव्यवस्थित तरीके से लोगों को कंबल दिए गए। समाजसेवी विकास सिंह ने स्वयं मौजूद रहकर लोगों को कंबल वितरित किए और उनके हालचाल भी जाने।
इस मौके पर विकास सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में असहाय और गरीब लोगों की मदद करना समाज का दायित्व है। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।
कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने इस नेक पहल के लिए समाजसेवी विकास सिंह की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण भी मौजूद