Raibareli- उद्यान मंत्री ने जिला पंचायत सभागार में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना, निस्तारण के दिये निर्देश

Raibareli- उद्यान मंत्री ने जिला पंचायत सभागार में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना, निस्तारण के दिये निर्देश
Raibareli- उद्यान मंत्री ने जिला पंचायत सभागार में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना, निस्तारण के दिये निर्देश

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


विद्युत उपभोक्ताओं व जनप्रतिनिधियों  सम्पर्क अभियान 

रायबरेली-प्रदेश के मा0 उर्जा मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात, मा0 राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार रायबरेली में विद्युत उपभोक्ता एवं जन प्रतिनिधि सम्पर्क अभियान के तहत विद्युत व्यवस्था के सदृढ़ीकरण एवं जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए एक वृहद शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं की जनसमस्याओं को सुनकर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिये। बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थितगण रहें। आयोजित कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा मा0 मंत्री जी को विद्युत विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
मा0 उद्यान मंत्री ने विद्युत विभाग से जुड़ी जन समस्याओं की सुनवाई के दौरान कई फरियादियों द्वारा शिकायत की गई कि विद्युत विभाग द्वारा घरों में न तो बिजली का कनेक्शन व मीटर आदि न होने पर भी विद्युत विभाग द्वारा बिजली का बिल भेजने एवं परिवर्तन टीम द्वारा जुर्माना आदि लगा दिया गया है। जिस पर मा0 मंत्री जी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कड़ी फाटकार लगाते हुए निर्देश दिये कि जिन लोगों के इस प्रकार का प्रकरण सहित अन्य प्राप्त विद्युत सम्बन्धित जनसमस्याओं का नियमानुसार कार्यवाही करते हुए तत्काल निराकरण किया जाए। मा0 मंत्री जी ने कहा कि हर माह बिजली का बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के विरूद्ध भी परिवर्तन दल द्वारा पिछले साल का जुर्माना लिख दिया जाता है इस प्रकार की समस्याओं का नियमानुसार कार्यवाही करते हुए त्वरित निस्तारण की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ताओं के गलत ढंग से जुर्माना आदि न लगाया जाए। मा0 मंत्री जी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों कहा कि जनपद में जिन क्षेत्रों में कम विद्युत क्षमता वाले ट्रान्सफार्मर है उन ट्रान्सफार्मर की विद्युत क्षमता में वृद्धि की जाए जिससे उपभोक्ताओं को ट्रीपिंग व कम वोलटेज आदि की समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग सम्बन्धित उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण की जाए। उन्होंने कहा कि मानवीय आधार पर कार्य किया जाए।
इसी दौरान मा0 उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह व सलोन विधायक अशोक कुमार ने भी विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि जनपद के दूर दराज नई पुरवा है वहां के लोगों को भी बिजली के नियमानुसार कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी सहित विद्युत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।