रायबरेली- बाईक से अपने बेटे के साथ दर्शन करके वापस आ रही अधेड़ महिला की बाईक से गिरने से मौत

रायबरेली- बाईक से अपने बेटे के साथ दर्शन करके वापस आ रही अधेड़ महिला की बाईक से गिरने से मौत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी 

ऊंचाहार/रायबरेली- बाईक से अपने बेटे के साथ दर्शन करके वापस आ रही अधेड़ महिला अनियंत्रित होकर बाईक से सड़क पर गिर गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहा पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने की दशा में चिकित्सको ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई है।
                             क्षेत्र के गदागंज थाना क्षेत्र के गांव कजियाना निवासिनी अधेड़ महिला रामावती उम्र 55वर्ष अपने बेटे प्रदीप के साथ कौशाम्बी जिले के कड़ाधाम की शीतला माता के दर्शन के बाद घर वापस लौटते समय उन्नाव मार्ग पर दौलतपुर गांव के पास बाईक अनियंत्रित होने पर महिला का संतुलन बिगड़ जाने के चलते सड़क पर गिर कर घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के बाद चिकित्सको ने जिला अस्पताल रैफर किया था। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ला ने बताया कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी इलाज के दौरान हालत में सुधार न होने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया था।