रायबरेली: ऊंचाहार में होटल के नाम पर जिस्म की आग बुझाने की सुविधा

रायबरेली: ऊंचाहार में होटल के नाम पर जिस्म की आग बुझाने की सुविधा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी

ऊंचाहार , रायबरेली- जिस्म के धंधे जैसा घिंघौना कार्य अब बड़े बड़े शहरों से निकलकर ऊंचाहार जैसे छोटे स्थान पर भी फैल गया है। खबर सूत्रों के हवाले से यहां कहने तो ठहरने के लिए होटल है , किंतु इसके आड़ में ऐसा अनैतिक खेल हो रहा है जो एक सभ्य समाज के लिए धब्बा है । ये होटल नहीं जिस्म की आग बुझाने का अड्डा है । यह खेल वर्षों से चल रहा है । 
         यह सारा खेल ऊंचाहार के सलोन रोड के किनारे एनटीपीसी के सामने स्थित एक होटल में चल रहा है । यहां पर गांव की लड़कियों को प्रलोभन देकर लाया जाता है और उनकी आबरू के साथ खेल होता है । उसके बाद उन्हें सुरक्षित पहुंचा दिया जाता है । इसके लिए ग्राहक अच्छी खासी रकम खर्च करते हैं। जिस्म की आग बुझाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने इस होटल को अपना अड्डा बना रखा है । सामने एनटीपीसी का पावर प्लांट है , औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां की चकाचौंध गरीब तबके को आकर्षित करती है । चंद रुपए के लिए इस वर्ग की लड़कियां अपने परिजनों से झूठ बोलकर बहाने से यहां पहुंचती है । करीब एक साल पहले एक पुलिस अधिकारी के इस होटल में चेकिंग की तो एक दिन 75 लोगों की इंट्री पाई गई । जिससे यह साबित होता है कि होटल के कमरे घंटों के हिसाब से बुक किए जाते है । एक कमरा दिन में आठ से दस बार बुक होता है।
     
आखिर क्यों पुलिस की बंद है आंखें ? 

ऊंचाहार में खुलेआम हो रहे इस अनैतिक कार्य में पुलिस की आंखें बंद है। सूत्रों की माने तो होटल संचालक इस अवैध कारोबार से अच्छी खासी रकम कमाता है , जिसकी कुछ छोटे पुलिस को आंख में भी पड़ती है , जिसके कारण पुलिस को कुछ भी गलत नजर नहीं आया , बल्कि जानबूझकर पुलिस आंखे बंद किए हुए है।