रायबरेली-सहन की जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने मां बेटी को मारपीट कर किया घायल,,

रायबरेली-सहन की जमीन के विवाद  को लेकर दबंगों ने मां बेटी को मारपीट कर किया घायल,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-रायबरेली- सहन की जमीन के विवाद में दबंगों ने मां बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया, एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, कोतवाली में मामले की तहरीर दी गई है।
मामला क्षेत्र के गांव बलदी का पुरवा मजरे मिर्जापुर एहारी गाँव का है, गाँव निवासी रमदेई का कहना है कि वो शुक्रवार की दोपहर बाद अपने सहन की जमीन पर निर्माण कर रही थी, तभी पड़ोस के कुछ लोग आये और अपना सहन बताते हुए निर्माण रोकने को कहा, जब हमने विरोध किया तो आरोप है कि उन लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट करनी शुरू कर दी और बीचबचाव करने आई बेटी पूजा को भी मारपीट कर घायल कर दिया, परिजनों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।