ऊंचाहार:मामूली विवाद में दलित परिवार पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस,,,?

ऊंचाहार:मामूली विवाद में दलित परिवार पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस,,,?

-:विज्ञापन:-




  रिपोर्ट-सागर तिवारी 

 ऊंचाहार/रायबरेली:कोतवाली क्षेत्र के दिक्तन का पुरवा, खिरोधरपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने एक दलित परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।पीड़ित लल्लू के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर की है। वह अपने घर की एक पुरानी कच्ची दीवार को गिराकर मिट्टी बराबर करने का काम कर रहा था। इसी दौरान दीवार की कुछ मिट्टी गलती से पास बनी नाली में गिर गई। बस इसी छोटी सी बात को लेकर पड़ोसी भड़क गए।
आरोप है कि पड़ोस के लोगों ने लामबंद होकर लल्लू पर हमला बोल दिया। जब उसे बचाने के लिए उसकी पत्नी सावित्री और बेटी रंजना बीच-बचाव करने आईं, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। तीनों को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। वीडियो में पीड़ित के कपड़ों पर खून के धब्बे साफ देखे जा सकते हैं, जो हमले की भयावहता को दर्शाते हैं।घटना के बाद पीड़ित परिवार को दोपहर कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। ऊंचाहार कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर (शिकायत) प्राप्त हुई है। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी