ऊंचाहार:सपा मुखिया अखिलेश ने दिया संकेत,ऊंचाहार विधान को सपा जल्द ही देगी नया नेतृत्व,,,

ऊंचाहार:सपा मुखिया अखिलेश ने दिया संकेत,ऊंचाहार विधान को सपा जल्द ही देगी नया नेतृत्व,,,

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार , रायबरेली । ऊंचाहार विधान सभा में सपा जल्द ही नेतृत्व के रूप में नए चेहरे को सामने लाने जा रही है , बदले राजनैतिक समीकरण के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यहां के कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि हताश न हो , जल्द ही ऊंचाहार में कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक बुलायेंगे। यह बात अखिलेश ने लखनऊ से फतेहपुर जाते समय ऊंचाहार में पार्टी नेताओं से मुलाकात के दौरान कही । अखिलेश यादव ने यह भी संकेत दिया कि जल्द ही ऊंचाहार विधान सभा में पार्टी नया नेतृत्व देगी ।
       अखिलेश यादव का शुक्रवार को फतेहपुर जनपद में कई कार्यक्रम था । जहां के लिए वह ऊंचाहार होते हुए लखनऊ से जा रहे थे । ऊंचाहार पहुंचने पर बड़ी संख्या में नेताओं ने उनको राजमार्ग पर रोक लिया । रुकते ही अखिलेश अपने वाहन से नीचे उतरे और उन्होंने पार्टी नेताओं से मुलाकात की । इस दौरान उन्होंने ब्लाक अध्यक्षु विंदेश्वरी पासी को बुलाया और स्थानीय कार्यकर्ताओं का हालचाल पूंछा । जिसके बाद अखिलेश ने कहा कि आप लोगों को हताश या निराश होने की जरूरत नहीं है । जल्द ही ऊंचाहार के कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक बुलाई जाएगी । किसी भी कार्यकर्ता को कोई दिक्कत हो या कोई उसे परेशान करे तो उन्हें सूचित करें । उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ऊंचाहार विधान सभा को पार्टी जल्द ही नया नेतृत्व भी देगी । यहां पर उल्लेखनीय है कि ऊंचाहार विधान सभा से सपा के विधायक मनोज पांडेय बगावत करके भाजपा के पाले में जा चुके है , जिसके बाद यहां विधान सभा स्तर पर नेतृत्व की रिक्तता चल रही है , और तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे है , ऐसे में सपा मुखिया का संकेत कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने वाला है ।इस अवसर पर प्रमुख रूप स  इंजी0 मानसिंह पटेल, घनश्याम मौर्य, डॉ नारेंद्र यादव एसआईआर प्रभारी आरपी राजन, शुभम पाल,अरसद सुल्तान, रेहान कजियाना, विकास यादव, राहुल यादव,विकास मौर्या, संजय मौर्या, प्रधान नरेंद्र यादव निरंकुश यादव, रोहित पासी, सुरेश पाल, विन्दोश विश्कर्मा, सहित सैकडों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।