रायबरेली - गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनपद रायबरेली में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक से किया गया सम्मानित

रायबरेली - गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनपद रायबरेली में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक से किया गया सम्मानित

-:विज्ञापन:-

ब्यूरो - 

रायबरेली- गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनपद रायबरेली में नियुक्त कुल 18 अधिकारी/ कर्मचारी गणों को उनके द्वारा कर्तव्य निर्वहन के दौरान प्रदर्शित अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए "अति उत्कृष्ट सेवा पदक" एवं "उत्कृष्ट सेवा पदक" से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉक्टर यशवीर सिंह द्वारा संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गणों को उक्त पदक प्रदान किए गए। इसी क्रम में अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वाले उपनिरीक्षक सुखपाल सिंह (थाना बछरावां), उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह (थाना नसीराबाद), उपनिरीक्षक गुलाम गौस खां (थाना जगतपुर) उपनिरीक्षक रामबूझ सिंह (थाना डलमऊ), उपनिरीक्षक रामानंद यादव (उत्तर प्रदेश 112), उपनिरीक्षक हरीराम सिंह (थाना जगतपुर), निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह (थाना लालगंज), उपनिरीक्षक संजय कुमार पाठक (थाना शिवगढ़), उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव (थाना बछरावां), उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र तिवारी (थाना सरेनी) एवं उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वाले निरीक्षक अनिल कुमार सिंह (थाना मिलएरिया) निरीक्षक संजय कुमार (पीआरओ), जयशंकर सिंह (अभिसूचना इकाई), निरीक्षक राजीव सिंह (थाना बछरावां) निरीक्षक विजेंद्र प्रसाद शर्मा (अपराध शाखा), निरीक्षक पवन कुमार सोनकर (थाना नसीराबाद) मुख्य आरक्षी विश्वजीत सिंह (एसओजी टीम), रूपेंद्र कुमार शर्मा (संबद्ध लखनऊ) को पदक देने के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा जन सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी सम्मानित अधिकारी/ कर्मचारी गणों को उनके उज्जवल की शुभकामना देते हुए आशा व्यक्त की गई है कि वह भविष्य में इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा साहस एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।