ऊंचाहार: रमजान वा होली, के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

ऊंचाहार: रमजान वा होली, के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

-:विज्ञापन:-



     रिपोर्ट-सागर तिवारी


 ऊंचाहार/रायबरेली: आगामी त्योहारों, विशेषकर रमजान और होली, के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष दोनों प्रमुख पर्व एक साथ पड़ने के कारण प्रशासन विशेष रूप से सतर्क और गंभीर है।

बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार शंभू शरण पांडे और ऊंचाहार कोतवाल अजय कुमार राय ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत और कानूनगो रत्नाकर शुक्ला भी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि त्योहार भाईचारे का प्रतीक हैं और इनमें किसी भी प्रकार का खलल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों ने कड़े निर्देश दिए कि होली के दौरान हुड़दंग करने वाले या जबरन रंग डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के विरुद्ध सोशल मीडिया की निगरानी की जाएगी और तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राजस्व कर्मी रत्नाकर शुक्ला सहित जितेंद्र यादव (पूर्व प्रधान प्रतिनिधि साँवापुर नेवादा), कृष्ण चंद्र जायसवाल (चेयरमैन पति), डॉ. मकसूद, मोहम्मद शाहिद (पूर्व सभासद प्रतिनिधि), मोहम्मद सलीम (पूर्व सभासद), राज गुप्ता (सभासद), पवन सिंह (प्रधान कंदरावाँ), मौलाना मोहम्मद अहमद और डॉ. यूसुफ मंसूरी जैसे गणमान्य नागरिकों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने को कहा गया।

बैठक में उपस्थित कई गणमान्य व्यक्तियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और अपने विचार साझा किए। कोतवाल अजय कुमार राय ने अंत में सभी से गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए खुशी-खुशी पर्व मनाने की अपील की।