रायबरेली:पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी एक युवक नें परिजनों से नाराज होकर खाया जहरीला पदार्थ,,,

रायबरेली:पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी एक युवक नें परिजनों से नाराज होकर खाया जहरीला पदार्थ,,,

-:विज्ञापन:-




  रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार/रायबरेली: तहसील स्थित पट्टी रहस कैथवल गांव में परिजनों से नाराज होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल ऊँचाहार सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।सीएचसी ऊँचाहार में तैनात डॉक्टर महमूद अख्तर ने बताया कि घायल युवक की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जो पट्टी रहस कैथवल गांव का ही निवासी है। परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया था।
बताया जा रहा है कि रोहित किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से नाराज था। इसी नाराजगी के चलते उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।सीएचसी में डॉक्टरों ने युवक को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उसकी हालत में सुधार न होने और गंभीर बनी रहने के कारण उसे उच्च उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।