रायबरेली-युवक द्वारा मारपीट का वीडियो प्रसारित

रायबरेली-युवक द्वारा मारपीट का वीडियो प्रसारित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

रोहनिया-रायबरेली-  ब्लॉक क्षेत्र के बसुवई गांव निवासनी कुसुम यादव ने कांजी का पुरवा गांव के एक युवक पर राशन वितरण की दुकान पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। मारपीट का वीडियो प्रसारित है।
कुसुम द्वारा ऊंचाहार कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि हमारे पिता रामनारायण ग्राम सभा कमालपुर के कोटेदार है। रविवार को पिताजी एक आवश्यक कार्य से बाहर चले गए उनके जाने के पश्चात राशन वितरण का कार्य हमारे द्वारा किया जा रहा था ।तभी बगल गांव के निखिल कुमार पाण्डेय अपना राशन लेने आए आरोप है कि युवक द्वारा जबरन कार्ड यूनिट से अधिक राशन मांग करते हुए खुद अधिक राशन तौल करने लगा। टोकने पर गाली देते हुए छोटी बहन स्वाति से मारपीट करने लगा इतने में बीच बचाव करने आए दादा चंद्रभान से भी मारपीट करने लगा और जबरन उनके ऊपर मोटरसाइकिल चढ़ाने लगा जिसका किसी ने विडियो भी बना लिया है जो इंटेनेट मीडिया पर प्रसरित हो रहा है
ऊंचाहार कोतवाल आदर्श सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।