रायबरेली-किसानों की समस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन

रायबरेली-किसानों की समस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अभय सिंह

महराजगंज-रायबरेली-तहसील महराजगंज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और किसानों ने बिजली, पानी, खाद की किल्लत, भ्रष्टाचार और बर्बाद हो रही फसलों के मुद्दे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और विधायक श्याम सुंदर भारती भी शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि सरकार केवल “खाना पूर्ति” कर रही है और ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने प्रशासन और पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए।
सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि क्षेत्र में नाला और पुल का निर्माण कार्य कई दिनों से अधर में लटका हुआ है, लेकिन अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदारों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार हो रहा है और सरकार इसमें आँखें मूंदे बैठी है।
किसानों ने बताया कि धान की फसल बर्बाद हो गई है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस मुद्दे को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की।