PM Modi के अमेरिका वाले भाषण पर सपा के स्वामी ने उठाए सवाल, पूछे ये 5 प्रश्न !
लखनऊ;अपने बयानों के लिए प्रसिद्द सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने पीएम मोदी के अमेरिका में दिए गए भाषण पर पलटवार किया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘मा. प्रधानमंत्री (मोदी जी) द्वारा अमेरिका में दिया गया बयान कि भारत में धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव नहीं होता है, सरासर बेबुनियाद एवं हास्यास्पद है. भाजपा शासित राज्यों में भेदभाव क्यों? क्या मा. प्रधानमंत्री जी बतायेगें?
2- लिटरल इंट्री के नाम पर चयनित आईएएस, अपर सचिव, सचिव आदि सभी उच्च वर्ग के ही क्यों? एक भी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग का चेहरा क्यों नहीं?
3- दलित, पिछड़े एवं अल्पसंख्यकों पर साजिश के तहत झूठे एफआईआर दर्ज कराना, पुश्तैनी घरों पर बुलडोजर चलवाने का आधार धर्म और जाति नहीं तो आखिर क्या है?
4- एक जाति वर्ग विशेष के कुख्यात अपराधियों को संरक्षण और एक वर्ग विशेष के अपराधियों को पर्याप्त पुलिस अभिरक्षण में आयातित अपराधियों द्वारा गोलियों से छलनी करवा देने का आधार धर्म और जाति नहीं तो आखिर क्या है?
5- पिछले 50 दिनों से मणिपुर प्रदेश हिंसा की आग में जल रहा है इसका भी आधार जाति और धर्म नहीं तो क्या?

rexpress 