ऊंचाहार: भैंस चोरी के आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

ऊंचाहार: भैंस चोरी के आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी

​ऊंचाहार (रायबरेली): क्षेत्र के पूरे सम्भर मजरे अरखा गांव में एक महिला की भैंस चोरी होने और आरोपी द्वारा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।गांव निवासी पीड़िता सीता पत्नी गया प्रसाद पाल ने बताया कि बीते 8 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी भैंस चराने के बाद पानी पीने घर गई थी। इसी बीच गांव के ही एक युवक चेतन पुत्र राम अभिलाष ने मौका पाकर उसकी भैंस चोरी कर ली और उसे कहीं बेच दिया। पीड़िता का दावा है कि भैंस ले जाते हुए आरोपी का वीडियो गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है, जो साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध है।सीता का आरोप है कि जब उसने आरोपी से अपनी भैंस के बारे में पूछा, तो वह भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर आमादा हो गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी 22 नवंबर 2025 और 30 जुलाई 2024 को उसकी भैंसें चोरी हुई थीं। उसे पूरा विश्वास है कि उन चोरियों के पीछे भी इसी आरोपी का हाथ है।
​पुलिस से कार्रवाई की मांग:
पीड़िता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना से पीड़िता का परिवार डरा हुआ है और न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।