कांग्रेसी नेता सुशील पासी के घर पहुंची पुलिस, हुई तीखी नोंक झोंक

कांग्रेसी नेता सुशील पासी के घर पहुंची पुलिस, हुई तीखी नोंक झोंक

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


महराजगंज रायबरेली। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बिहार प्रभारी सुशील पासी के आवास पर सोमवार सुबह पुलिस पहुंची। इस दौरान पुलिस और सुशील पासी के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद पासी ने पुलिस पर घर में घुसने और खराब व्यवहार का आरोप लगाया। महराजगंज कोतवाल जगदीश यादव अपनी टीम के साथ सुशील पासी के घर पहुंचे थे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और सुसील पासी के बीच बहस साफ दिख रही है। सुशील पासी ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना अनुमति उनके घर में घुस गई, जबकि घर में बच्चे और महिलाएं मौजूद थीं। उन्होंने पुलिस के व्यवहार को 'बहुत खराब' बताते हुए योगी सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए। यह घटना मंगलवार को लखनऊ में होने वाले 'मनरेगा बचाव' प्रदर्शन की तैयारियों के बीच हुई। सुशील पासी इस प्रदर्शन की तैयारियों में सक्रिय रूप से लगे हुए थे। आरोप है कि पुलिस ने सोमवार को उनके घर पर पहरा भी बिठा दिया था, जिसके बाद यह नोकझोंक हुई। मामले को बढ़ता देख पुलिस वापस लौट गई। इस घटना से स्थानीय राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।