रायबरेली-चोरी की साइकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-चोरी की साइकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-




गुरबक्शगंज रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत दिनांक 16 फरवरी दिन सोमवार को थाना गुरबक्शगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 49/ 2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त गण रंजीत पुत्र सुंदर एवं बच्चन लाल पुत्र बिंदाप्रसाद निवासीगण ग्राम भोगइया खेड़ा थाना मौरावा जनपद उन्नाव को चोरी की साइकिल के साथ नियमानुसार गिरफ्तार कर स्थानीय थाने पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक मुन्नालाल एवं मुख्य आरक्षी करीम खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।