रायबरेली;पुलिस की मौजूदगी में युवक को बंधक बनाकर बैठाने का वीडियो हुआ वायरल

रायबरेली;पुलिस की मौजूदगी में युवक को बंधक बनाकर बैठाने का वीडियो हुआ वायरल

-:विज्ञापन:-




ग्रामीणों ने चोर समझ कर युवक की पिटाई, हुआ घायल

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार देर रात एक युवक को पुलिस की मौजूदगी में  बंधक बनाकर बैठाने का वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के विषय में जब जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला यह वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुबक्सखेड़ा मजरे जीगो गांव का है। जहां पर बुधवार व गुरुवार की रात तकरीबन 1:00 बजे ग्रामीणों ने एक युवक को चोर समझ कर पकड़ लिया और उसे तालिबानी सजा देते हुए यानी बंधक बनाकर जमकर पीट दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उक्त घटनाक्रम के बाद ग्रामीणों के द्वारा सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस वायरल वीडियो में युवक से पूछताछ करती हुई दिखाई दे रही है, वहीं ग्रामीणों का हौसला इस कदर बुलंद है कि उन्होंने कानूनी नियमों को दरकिनार करते हुए पुलिस के सामने भी उक्त युवक को बंधक बनाकर अर्थात उसके हाथ बांधकर रखे हैं, जिसका नजारा वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है। वहीं पुलिस भी उसके हाथ खुलवाने का प्रयास भी नहीं कर रही है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो में उक्त घायल युवक से उसकी चोटों के बारे में पूछा जा रहा है, साथ ही साथ उससे यह भी पूछा जा रहा है कि तुम यहां कैसे आए, तो उसके द्वारा यह जवाब दिया जा रहा है कि मैं यहां अपने दोस्त के साथ आया था। तभी इन लोगों ने मुझे पकड़ लिया और मेरी जमकर पिटाई कर दी। जिसके पश्चात उक्त युवक को पुलिस के द्वारा अपने साथ थाने ले जाया गया है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस बात पर चर्चा जोर शोर से कर रहे हैं कि क्या स्वतंत्र भारत में किसी भी व्यक्ति को पुलिस की मौजूदगी में बंधक बनाकर बैठाया जा सकता है, जैसा कि इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है, अगर ऐसा नहीं है तो यह नियमानुसार ग्रामीणों द्वारा किया गया एक अपराध है, जिसका नजारा स्थानीय पुलिस भी मूकदर्शक बनकर देख रही है।