रायबरेली:कल्यानी गाँव में उठा ले गए खड़ंजा मार्ग की ईंट,अब कर रहे कब्जा,,,?

रायबरेली:कल्यानी गाँव में उठा ले गए खड़ंजा मार्ग की ईंट,अब कर रहे कब्जा,,,?

-:विज्ञापन:-




  रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार , रायबरेली । गांव के दो लोग छह साल पहले खड़ंजा मार्ग की ईंट उठा ले गए , अब आम रास्ते पर नींव खोदकर निर्माण करके कब्जा कर रहे है। जिससे पूरा गांव का आवागमन बाधित हो रहा है । परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम मिलकर मामले की शिकायत की है ।
मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव अड्डा मजरे कल्याणी का है । ग्रामीणों ने कहना है कि करीब 6 साल पहले गांव के आम रास्ते में लगे खड़ंजा मार्ग में मरम्मत के लिए ईंट उखाड़कर सुरक्षित रखी गई थी । जिसको गांव के दो लोग उठा ले गए और उसको अपने निजी कार्य में लगा लिया । ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से की तो प्रधान ने नया खड़ंजा लगवाने का आश्वासन दिया था । इस बीच अब ईंट उठा ले जाने वाले दोनों लोगों ने आम रास्ते में नींव खोदकर निर्माण शुरू कर दिया है , जिससे पूरे गांव का आवागमन बाधित हो रहा है। परेशान ग्रामीण गुरुवार को तहसील पहुंचे और एसडीएम से मिलकर सामूहिक रूप से शिकायत की है । एसडीएम ने मामले में जांच और कार्रवाई के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है । शिकायती पत्र सौंपने वालों में  दुर्गा प्रसाद , आसमा , लालता प्रसाद , सूरज कुमार , आलोक कुमार , राकेश कुमार , सर्वेंद्र सिंह ,  शुभम , राजपति , रमेश कुमार , राम अभिलाष , संतलाल , मनोज , संतलाल , जगतपाल , रामप्रकाश आदि शामिल थे ।