आखिर ये कौन कोतवाल है जिसके कोतवाली में आने के बाद नही थम रही घटनाएं

आखिर ये कौन कोतवाल है जिसके कोतवाली में आने के बाद नही थम रही घटनाएं

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात चोरों ने एक किसान के घर से छह लाख कीमत के जेवरात पार कर दिए। चोरी की घटना से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नए कोतवाल की तैनाती के बाद से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है।

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर कुटी मजरे बारी गोहन्ना निवासी रामदुलारे रविवार को परिवार के साथ घर पर सो रहा था। रात में चोर घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए और आलमारी तोड़कर उसमें रखे छह लाख कीमत के जेवरात पार कर दिए। बताया जा रहा है कि राम दुलारी की बेटी कुसुमा घर के दरवाजे की चाबी चारपाई पर अपने पास रखी थी। चोर बड़े आराम से चाबी लेकर घटना को अंजाम दिया। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है।