रायबरेली-पीड़ित ने विद्युत विभाग के खिलाफ नायब तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली-पीड़ित ने विद्युत विभाग के खिलाफ नायब तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

महराजगंज रायबरेली। क्षेत्र के ग्राम सुजातगंज धनपत पासी पुत्र हिरण आम पासी ने नायब तहसीलदार महाराजगंज को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके खेत के बीचों-बीच से बिजली विभाग द्वारा उच्च/निम्न वोल्टेज की लाइन निकाल दी गई है। यह लाइन किसी निजी व्यक्ति के लाभ के लिए डाली गई प्रतीत होती है। खेत के ऊपर से निकली यह लाइन अत्यंत खतरनाक है और इससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। साथ ही साथ पीड़ित ने यह भी बताया कि वह एवं उसका परिवार पिछले 10 दिनों से लगातार बिजली विभाग एवं तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग मौन बना हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि मामले की तत्काल जांच कराकर खेत के बीचों-बीच से निकाली गई बिजली लाइन को हटवाने अथवा सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने की कृपा करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव हो सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।