रायबरेली घटना की शिकायत को लेकर पीड़ित एवं थाना प्रभारी की बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल

रायबरेली घटना की शिकायत को लेकर पीड़ित एवं थाना प्रभारी की बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल

-:विज्ञापन:-




घटनास्थल पर जांच करने मय पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी पर पीड़ित ने अभद्रता का आरोप लगाकर वीडियो किया वायरल

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेरा बरौला गांव निवासी पीड़ित आलोक पांडे और बछरावां थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल के बीच एक मामले को लेकर हुई बातचीत के दौरान का ऑडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार की दोपहर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो गया। वायरल ऑडियो में थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल एवं पीड़ित के बीच गरमा गरम बहस होती दिखाई दी, जिस ऑडियो में जिम्मेदार पद पर बैठे थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल के द्वारा कुछ असंवैधानिक शब्दों का भी प्रयोग किया गया और पीड़ित से थाने पर आकर तहरीर देकर शिकायत करने की बात कही गई। इसके पश्चात जानकारी प्राप्त हुई कि पीड़ित ने उक्त मामले यानी गांव के ही एक व्यक्ति पर नीम के पेड़ को कटवाने के दौरान अपने घर की रेलिंग गिराने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके पश्चात मौकाये वारदात पर मय पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी बछरावां श्याम कुमार पाल और पीड़ित के बीच हुई गरमा गरम बहस का भी एक वीडियो मंगलवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें पीड़ित के द्वारा यह कहते हुए सुना जा सकता है कि साहब आपको हमारी जो इच्छा पूरी करनी हो कर दीजिएगा, आप हमारी क्या इच्छा पूरी करेंगे, उसके पश्चात थाना प्रभारी बछरावां के द्वारा अपने सहकर्मियों से उसे जीप में बैठाने की बात कही जाती है, जो कि उक्त वीडियो रिकॉर्डिंग में साफ-साफ सुनी जा सकती है। वहीं पीड़ित के द्वारा वीडियो वायरल करने के दौरान यह भी बताया गया कि बछरावा पुलिस ने पीड़ित की ही जबरन गिरफ्तारी का अनैतिक प्रयास किया है, इतना ही नहीं बछरावां थानेदार एवं उनकी पुलिस के द्वारा इच्छा पूरी करने की भी धमकी पीड़ित को दी गई है। साथ ही साथ पीड़ित ने यह भी कहा है कि जब थानेदार ही गुंडई पर उतारू हो जाएंगे, तो आम जनता का न्याय कौन करेगा? फिलहाल उक्त मामले का वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के पश्चात चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।