रायबरेली-पिता ने बेटे पर दर्ज कराई मारपीट की रिपोर्ट,,,,

रायबरेली-पिता ने बेटे पर दर्ज कराई मारपीट की रिपोर्ट,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-रायबरेली- पिपरहा गढ़ी मजरे ऊंचाहार निवासी पिता ने बेटे पर गाली गलौज कर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
      उक्त गांव निवासी बाबूलाल का आरोप है कि उसके बेटा संजय आए दिन नशे की हालत में उसके साथ गाली गलौज करता रहता है। बृहस्पतिवार की देर शाम भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा। और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर डंडो से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। कोतवाल आदर्श सिंह ने बताया कि बाबूलाल की तहरीर पर उनके बेटे संजय कुमार पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।