रायबरेली-जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन हुआ संपन्न

रायबरेली-जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन हुआ संपन्न

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली। शनिवार को द्वितीय पीएम श्री जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन क्रीड़ागन रायबरेली में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।