रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने कुएं में कूद कर की आत्महत्या, परीक्षण के दौरान मृत घोषित

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने कुएं में कूद कर की आत्महत्या, परीक्षण के दौरान मृत घोषित

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीमटीकर गांव में शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी ने  कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस में मृतका किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका किशोरी खुशी पुत्री वीरेंद्र पटेल उम्र 16 वर्ष निवासी नीमटीकर, जो अपने घर में अपने छोटे भाई एवं अपनी मां के साथ रहती है। उसका पिता बाहर रहकर नौकरी करता है। शनिवार की दोपहर उसने घर से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी, जब पानी के अंदर कुछ हलचल की आवाज आई तो आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल अपने घरों से बाहर निकल कर देखा तो उन्हें कुएं में कुछ गिरने की जानकारी प्राप्त हुई। इसके पश्चात उन्होंने कुएं में झांक कर देखा तो किशोरी कुएं के पानी में उन्हें दिखाई दी। इसके पश्चात ग्रामीणों के द्वारा उसे बाहर निकलने का भरकश प्रयास किया गया। परंतु जब वह असफल हुए तो उन्होंने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह उक्त मृतका किशोरी को कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक भावेश यादव के द्वारा प्राथमिक परीक्षण के दौरान किशोरी को मृत घोषित कर दिया गया है। वही किशोरी की मौत के पश्चात परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, मृतका किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।